Let’s travel together.

50 किसान नेताओं का दिल्ली में हुआ सम्मान, सलामतपुर के किसान जागृती संगठन प्रमुख जाफरी भी हुए सम्मानित

0 145

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं का सम्मान दिल्ली में किया गया। इन किसान नेताओं में सलामतपुर के किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी भी शामिल हैं। श्री जाफरी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान विजय उत्सव समिति ने कंस्ट्रशनल क्लब वी पी हाउस नई दिल्ली में सयुंक्त किसान मोर्चा के दिल्ली किसान आंदोलन देश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लगभग पचास किसान नेताओं का सम्मान किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से राकेश टिकैत, हन्नाह मोला पूर्व सांसद बलवीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चाढ़ूनी, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, अशोक ढवले, दशरथ कुमार, जगजीत सिंह दल्लेवाल, डा सुनीलम, दयानंद पाटिल, अभिमन्यु कोहड़, वीर आर पाटिल, इरफान जाफरी सहित आदि लोगों का दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कौशले पाटिल के कर कमलो से और सभी के सहयोग समर्थन के कारण इरफान जाफरी को यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि में यह सम्मान किसान जागृति संगठन के प्रत्येक सदस्यों को समर्पित करता हूं। जिन्होंने हर समय कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811