Let’s travel together.

ग्राम तिलेंडी में बना स्वच्छता परिसर शुरू होने से पहले हुआ बदहाल

0 123

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिलेंडी में स्वच्छता परिसर का निर्माण 3 लाख 44 रुपए की राशि से किया जा रहा है जो 2020 से शुरू हुआ आज तक अधूरा पड़ा हुआ है जिसका कार्य आज भी अधूरा ही दिखाई नजर आ रहा है आस पास रहने वाले ग्रामीणों को भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है कई ग्रामीणों के घर में आज भी शौचालय नहीं है ऐसे ग्रामीणों के लिए इस स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जा रहा था पर आज 4 साल होने के बाद भी यह कार्य अधूरा ही दिखाई नजर आता है वही ग्राम पंचायत के सचिव आजाद मीणा भी इसे पूर्ण करने में भी कोई रुचि नहीं दिखा रहे है वही स्वच्छता परिसर की बदहाली आप इस तस्वीर में देख सकते है की स्वच्छता परिसर का क्या हाल होगा ग्राम में आज भी ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर दिखाई नजर आते है पंचायत को ओडीएफ कर दिया गया है सचिव द्वारा झूठी जानकारी देकर पंचायत को खुले में शौच मुक्त कागजों में करा दिया है सच तो यह है की आज भी कई लोग खुले में शौच करने को मजबूर दिखाई नजर आते है

जब हमारे संवाददाता द्वारा स्वच्छता परिसर अधूरा होने की जानकारी के लिए सचिव आजाद मीणा को फोन लगाया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज कार्यालय में स्वच्छता अभियान का कार्य देखने वाले राकेश पांडेय से इस विषय में जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा बताया गया की में अभी बाहर हु आज फोन लगाया गया तो एक बार बेल गई दूसरी बार में उनके द्वारा फोन बंद कर लिया गया अब आप समझ सकते है की जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है अपनी जिम्मेदारी से भागते दिखाई नजर आते है

इनका कहना है

ग्राम पंचायत तिलेंडी में बने स्वच्छता परिसर का कार्य अभी अधूरा है मेने सचिव आजाद मीणा को बुलाकर पूछा था आजाद मीणा के द्वारा बताया गया है की स्वच्छता परिसर में कार्य चल रहा है जल्द ही कार्य पूर्ण किया जायेगा

संजय अग्रवाल जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज सीईओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811