Let’s travel together.

जून में सूर्य बुध सहित 4 ग्रह बदलेंगे चाल इन राशियों की लॉटरी लगना तय

127

 ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों पर देखा जा सकता है। हर ग्रह एक निश्चित वक्त के बाद अपनी स्थिति बदलता है। हर महीने ग्रहों का गोचर 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करता है। जून 2023 शुरू होने वाला है। ऐसे में कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। 7 जून को बुध ग्रह मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। 24 जून को फिर वृष को छोड़कर मिथुन राशि में चले जाएंगे। वहीं, शनि भी 17 जून को अपनी ही राशि कुंभ में वक्री हो जाएंगे। माह के अंत में मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों के अलावा सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के गोचर से कुछ राशि के जातकों को फायदा होगा। जून में ग्रह परिवर्तन से कई राशियों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं। जिनके लिए महीना बेहतर रहेगा। उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे। आइए जानते हैं जून में किन राशियों को फायदा होगा।

मेष राशि (Aries)

मेष राशिवालों को जून में ग्रहों के गोचर से लाभ होगा। कर्मचारियों को पदोन्नति के योग हैं। ग्रहों की स्थिति से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान में घर में खुशहाली बनी रहेगी। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। अगर आप किसी कंपनी से अनुबंध करना चाहते हैं तो सफल होंगे। जिम्मेदारियों को आप बखूबी से निभाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर खास रहने वाला है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर जून का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। प्रेमिका के पिता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पुरानी कड़वी यादों से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

जून में कन्या राशि वालों का सितरा चमकेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। यह महीना करियर में ढेर सारी सफलता लेकर आएगा। आप नए लोगों से भावात्मक संबंध स्थापित करेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811