Let’s travel together.

लाड़ली बहना योजना:कतार में लगी 300 -400 महिलाओं में से 50 -60 के ही आधार हो रहे अपडेट

0 66

कमोवेश यही हाल नगरपालिका के
शिवलाल यादव रायसेन

आधार पंजीयन केंद्रों पर दिनभर लगी रहती है महिलाओं की भीड़।लाड़ली बहना योजना के फार्म 25 मार्च से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर भरवाए जाएंगे। इससे पहले महिलाओं को अपनी समग्र आईडी को बैंक खातों से आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य किया गया है।परंतु कई महिलाओं के मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, जिससे समग्र आईडी को आधार से जोड़ना मुश्किल हो रहा है।तहसील कार्यालय रायसेन और नगर पालिका परिषद रायसेन के आधार कार्ड पंजीयन लोक सेवा केंद्र रायसेन में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।रोजाना यहां टोकन सिस्टम के जरिए 50-60 से ज्यादा महिलाओं के फार्म निपट पाते हैं।


ऐसी स्थिति में आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार पंजीयन केंद्र और लोकसेवा केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। यहां पर भी दिनभर में 50 से ज्यादा आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पा रहे हैं, जबकि यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं।

ऐसी स्थिति में आधार केंद्रों पर पहले महिलाओं को टोकन तक बांटना पड़ रहे हैं। डेढ़ माह में ही तहसील कार्यालय और लोकसेवा केंद्र के आधार पंजीयन केंद्र पर 1500 से ज्यादा आधार कार्ड अपडेट किए जा चुके हैं,जबकि पहले महीने में ही 150-200 लोग मुश्किल से आते थे, लेकिन इन दिनों आधार पंजीयन केंद्र पर महिलाओं की भीड़ ज्यादा उमड़ रही है, जिन्हें यहां पर संभालना मुश्किल हो रहा है।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, नाम परिवर्तन व अन्य संशोधन करवाने आ रहीं महिलाएं
तहसील कार्यालय परिसर में आधार पंजीयन को लेकर दो केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन दोनों ही केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। लोक सेवा केंद्र के कर्मचारी शैलेंद्र ने बताया कि 250 से 300 महिलाएं एक दिन में यहां पर आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, नाम परिवर्तन व अन्य प्रकार के संशोधन करवाने के लिए आ रही हैं।

एक दिन में 45 से 50 आधार कार्ड ही अपडेट हो पाते हैं। इस कारण सुबह सबसे पहले वे महिलाओं को टोकन बांट देते हैं, जिसका नंबर आता है, उसका अपडेशन कर देते हैं। दोनों केंद्रों पर रोजाना 100 से ज्यादा आधार कार्ड अपडेट हो रहे हैं। महीने के 19 दिनों में 1500 से ज्यादा आधार कर्ड दोनों केंद्रों पर अपडेट हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811