Let’s travel together.

महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय ले सरकार-दिग्विजय सिंह

0 163

 

–योग्यता और अनुभव की कद्र करे सरकार:-अतिथि विद्वान

डॉ. अनिल जैन 

रीवा । सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण भविष्य सुरक्षित मुद्दे को लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया है।रीवा दौरे पर आए दिग्विजय सिंह से अतिथि विद्वानों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल डॉ मनोज तिवारी के नेतृत्व में मुलाकात किया और कहा की अतिथि विद्वान व्यवस्था के जनक आप ही रहें हैं और इस शोषणकारी अतिथि विद्वान व्यवस्था को और शोषणकारी वर्तमान सरकार बना दी है पिछले दो दशकों से पालन पोषण करके अब कोई रास्ता निकलना चाहिए जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कहा कि पिछले 12 महीने की कांग्रेस सरकार ने अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की नोटशीट जीतू पटवारी के नेतृत्व में बना ली थी और प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी पर सरकार गिर गई इस बार सरकार बनते ही आपका भविष्य सुरक्षित किया जायेगा आगे दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा सरकार को तत्काल अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित करना चाहिए,शिक्षकों से राजनीति नही करनी चाहिए।प्रतिनिधिमंडल में डॉ रोहित तिवारी,डॉ नीरज मिश्रा,डॉ आशीष पांडेय,डॉ शतीश गौतम,डॉ रोशन पांडेय,डॉ सुबोध तिवारी,डॉ जितेंद्र मिश्र,अविनाश सिंह शामिल रहे।


–इनका कहना है-
अब सूरज निकलना चाहिए,सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से ना भागे।अतिथि विद्वानों की आवाज़ दर्द को महसूस कर अपना वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी पूरा करें जो उन्होंने विपक्ष में रहते हुए अतिथि विद्वानों को नियमित करने का किया था।अतिथि विद्वान हमेशा राजनीति के शिकार हुए हैं अब अतिथि विद्वानों के साथ न्याय होना चाहिए।अतिथि विद्वानों के पास योग्यता एवं अनुभव दोनों है।
–डॉ आशीष पांडेय
मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ/मोर्चा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811