Let’s travel together.

ओलावृष्टि के बाद सांसद केपी यादव ने की कलेक्टरों से चर्चा, कहा- फसलों के नुकसान का हो जल्द सर्वे, दिया जाए मुआवजा

0 84

– सांसद डॉ केपी यादव ने बेमौसम बरसात से हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों से की चर्चा

– ओलावृष्टि/वर्षा से हुए नुकसान को लेकर सर्वे ओर मुआवजे के दिये निर्देश लिखा पत्र

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी-गुना- अशोकनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुई बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि से नुकसान को लेकर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने तीनों जिलों के कलेक्टर से फोन पर चर्चा की एवं पत्र लिखते हुए सर्वे कराकर तत्काल नुकसान का मुआवजा देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि कल क्षेत्र में शाम के समय बेमौसम बरसात हुई एवं अनेक गांवों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे खेतो में खड़ी व कटी फसल को भारी नुकसान हुआ है। संवेदनशीलता दिखाते हुए गुना- शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉ केपी यादव ने तत्काल तीनों जिलों के संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर किसानों को भी क्षति पूर्ति हेतु निर्देश दिए।

अकाल मृत्यु पर सांसद ने जताया शोक-

बेमौसम बरसात के समय आकाशीय बिजली गिरने से मुंगावली विधानसभा के ग्राम बरखाना में युवा कृषक स्व.इंद्रपाल सिंह यादव की दुखद मृत्यु हो गई। सांसद डॉ के पी यादव ने स्व इंद्रपाल सिंह यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान की है तथा अधिकारियों से बातचीत शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811