Let’s travel together.

बैंकों और आधार केंद्रों पर भी उमड़ रही लाड़ली-बहनों की भीड़

84

जबलपुर ।   लाड़ली बहना योजना के कार्यान्वयन को लेकर जितनी संजीदगी शासन-प्रशासन दिखा रहा है, उससे कहीं ज्यादा उत्साह महिलाओं में है। योजना का लाभ के लिए पात्र बहनों को लग रहा है कि पहली बार कोई सरकार उनके खातों में सीधे पैसे भेजेगी। इस पैसे से वो अपनी अनिवार्य जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेजों को अद्यतन कराने महिलाओं की लंबी कतारें अाधार पंजीयन केंद्रों और बैंकों पर देखी जा रही हैं। योजना को लेकर मुस्लिम समाज की बहनों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि सरकार ने पांच मार्च को महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर 1000 रुपये प्रति माह प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की। योजना के लिए आवेदन 25 मार्च से शुरू हो सकेंगे। इससे पहले महिलाओं को अपने दस्तावेजों को अद्यतन कराना है। इसलिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सुधरवाने, नाम समग्र आईडी और बैंक खाते के अनुसार करवाने लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं सुबह से ही आधार पंजीयन केंद्रों पर जुट रही हैं।

ऐसा ही स्थिति बैंकों में भीः

कमोवेश ऐसा ही नजारा बैंकाें में भी दिखाई पड़ रहा है। सभी बैंकों में भी सुबह से ही केवायसी कराने वाली महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है। कियोस्क और आनलाइन सेंटरों पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। उनको पता है कि यह पहला पायदान है, इसके बाद अपने सारे दस्तावेजों को समग्र आईडी के अनुरूप आधारकार्ड और अपने मोबाइल नंबर से जुड़वाना है।

लोकसेवा केंद्रों पर भी भीड़ः

योजना का लाभ लेने जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों के लिए लोक सेवा केंद्रों का रूख करना पड़ रहा है। वहां भी बड़ी संख्या में आवेदक महिलाओं की मौजूदगी देखने को मिल रही है।

इन्होंने यह कहा..

योजना बहुत अच्छी है। हम सोच भी नहीं सकते कि हमारे खातों में कोई सरकार डायरेक्ट पैसे डाल सकती है।

– रूखसाना बेगम, आनंदनगर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811