अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिबस पर एक गोष्ठी का आयोजन
गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट
न्यायालय परिसर गुना मैं अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत गुना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिबस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुये परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश व्यास ने बताया की कार्यक्रम दोपहर 2:00 प्ररंभ हुआ कार्यक्रम प्ररंभ करते हुये परिषद की सदस्य श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को मंचासीन कराया । तद उपरांत कार्यक्रम का संचालन परिषद की सह महिला प्रमुख कु. जयन्ति परिहार ने अतिथियों से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करवा कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया सर्वप्रथम परिषद की महिला प्रमुख जिनके द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की जा रही थी ।

श्रीमती सोनाली मोढ़े का अध्यक्षी भाषण हुए अगले क्रम मैं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अपर शासकीय अधिवक्ता श्रीमती आशा किरण कौर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । उनके द्वारा बताया गया की महिला आज दबी कुचली नहीं है देश के विकास मैं आज महिला का बराबर का योगदान है । महिला भारत मैं हमेशा शसक्त रही आदि काल से ही महिला शक्ति के रूप मैं पूजी जाती रही है महिला दिबस मनाये जाने का चलन विदेशी है भारत मैं महिला हमेशा पूजनीय रही है । आज महिला संपूर्ण विश्व मे पुरुषों से कदम से कदम मिला कर चल रही है हर क्षेत्र मैं महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है उनहोने कहा की हम सभी को कम से कम 30 मिनट अपने अपने धर्मग्रंथों के अध्यन की आदत डालनी चहिये धर्मग्रंथों के अध्यन से सभी के अंदर संस्कार उत्पन्न होगे सभी एक दुसरे का सम्मान करेंगे पर हित की भावना जाग्रित होगी कोई अपने को असुरक्षित महसूस नहीं करेगा तदउपरांत परिषद की सदस्य श्रीमती मनीषा समाधिया द्वारा सभी का अभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम मैं अधिवक्ता परिषद के सभी सदस्य अभिभाषक संघ गुना के सभी बरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे ।