Let’s travel together.

सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा आज से

87

वाराणसी | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे (17-18 मार्च) शुक्रवार को शहर में होंगे। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेंगे। संभावित स्थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को काशी आएंगे।जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपराह्न सवा तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा के बाद सीएम साढ़े सात बजे नदेसर स्थित होटल में आयोजित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक के दौरान प्रस्तावित रात्रि भोज में शामिल होंगे। रात नौ बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811