Let’s travel together.

अनुष्का से मिलने के बाद कैसे बदली क्रिकेट के स्टार विराट कोहली की जिंदगी

128

भारत के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के लिए जिंदगी का सफर आसान नहीं रहा है। उन्होंने इस सफर में कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में वजन बढ़ने से लेकर अब ग्लूटन फ्री डाइट वाले फिट प्लेयर बनने तक कोहली ने क्रिकेट की परिभाषा को बदल दिया है। उनके आने के बाद से क्रिकेट में फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है।
कोहली ने क्रिकेट के स्टार बनने तक के सफर में ऐसी ही कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उनका मानना है कि उनके लिए जिंदगी बदल देने वाला पल तब था, जब वह बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिले थे। बाद में कोहली ने अनुष्का से शादी कर ली थी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हालिया पॉडकास्ट एपिसोड में कोहली ने अपने जीवन की कुछ प्रमुख घटनाओं पर नजर डाली। पिता के निधन के बाद कैसे चीजों में बदलाव आया, इसे याद करते हुए कोहली ने कहा कि चीजों के प्रति उनका नजरिया बदला लेकिन उनका जीवन नहीं।

कोहली ने कहा- जब मेरे पिता का निधन हुआ, तो चीजों के प्रति मेरा दृष्टिकोण बदल गया, लेकिन मेरा जीवन कुछ खास नहीं बदला। आसपास की जिंदगी पहले जैसी ही थी। इस घटना ने मुझे बहुत लचीला बना दिया, साथ ही यह बताया कि मैं जीवन में क्या कुछ करना चाहता हूं और अपने सपने को साकार करने के लिए बहुत सारी प्रेरणा भी मिली, लेकिन यह जीवन बदलने वाला नहीं था। मैं अभी भी क्रिकेट खेल रहा था, मैं अभी भी वही कर रहा था जो मुझे करना था और वातावरण काफी समान था।

‘जिंदगी बदलने वाले’ पल के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि अनुष्का से मिलने के बाद उन्होंने जिंदगी को बिल्कुल अलग तरीके से देखा। कोहली ने कहा- मैं कहूंगा कि जीवन बदलने वाला क्षण तब था जब मैं अनुष्का से मिला, क्योंकि मैंने जीवन का एक अलग पक्ष देखा। यह मेरे परिवेश के समान नहीं था।

कोहली ने कहा- यह एक अलग दृष्टिकोण था,  यही वह जीवन बदलने वाला दृष्टिकोण था, क्योंकि जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप उन बदलावों को अपने भीतर भी महसूस करना शुरू कर देते हैं, क्योंकि आपको साथ-साथ चलना पड़ता है। ऐसा करने के लिए आपको बहुत सी चीजों को स्वीकार करने की जरूरत होती है और वह मेरे लिए जीवन बदलने वाला था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811