Let’s travel together.

ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखचे, पांच की दर्दनाक मौत, बाइक सवार भी चपेट में आया

148

आयरन ओर से भरी ट्रक से  कार टकराकर रेलिंग से जा भिड़ी। इस हादसे में एक बाइक सवार भी चपेट में आया है। जानकारी के अनुसार अभी तक पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, तीन घायल हैं।

बालोद जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आयरन ओर से भरी ट्रक से कार टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव भी क्षत विक्षत हो गए।

आयरन ओर से टकराई कार 

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। वहीं इसी दरमियान एक बाइक एवं एक कार सामने की दिशा से जा रहे थे। जहां कार की आयरन ओर से भरी ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान कार सहित बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे 5 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है।

एक 13 साल की लड़की भी 

ट्रक, कार और बाइक में भिड़ंत से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों एवं घायलों को डौंडी अस्पताल लाया गया मरने वालों की संख्या लगभग 5 है जिसमे एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सड़क में हादसे के बाद रेलिंग से कार जा टकराई जहां पर हादसा और गंभीर हो गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811