Let’s travel together.

रायसेन जिले में डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित,कलेक्टर अरविंद दुबे ने जारी किए आदेश

0 1,385

विद्यार्थियों की परीक्षाओं के दृष्टिगत कलेक्टर ने सम्पूर्ण जिले को सायलेंस जोन घोषित किया

रायसेन।माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल व अन्य परीक्षाएं 17 एवं 18 फरबरी 2022 से आयोजित की जा रही है। इस दौरान जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग से छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा लोकहित में म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के अंतर्गत रायसेन जिले के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में साइलेंस जोन घोषित किया गया है। इस दौरान विहित प्राधिकारी की लिखित अनुज्ञा के बिना जिले में ध्वनि विस्तारण यंत्रों के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
म0प्र0 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 2(घ) के अंतर्गत रायसेन जिले में पदस्थ खण्ड स्तर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसील मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र में अधिनियम के तहत विहित प्राधिकारी घोषित किया गया है। संबंधित विहित प्राधिकारी अपने क्षेत्र के आन्तर्गत न्यायालय द्वारा निर्धारित गाईड लाईन एवं उक्त अधिनियम की परिसीमा में अनुमति जारी कर सकेंगे।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत आमसभा, जुलूस प्रचार एवं अन्य कार्य हेतु लाउण्डस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की अनुमति रायसेन जिले में प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये दी जा सकेगी। जिले में ट्रक, जीप, टेम्पों, आटो, रिक्शा, तांगा, आदि वाहनों से प्रचार-प्रसार की अनुमति आवेदन करने पर ही दी जा सकेगी तथा लाउण्डस्पीकर अधिकतम संख्या दो (02) से अधिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों में डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आवेदन पत्र में वाहन के पंजीयन क्रमांक का उल्लेख करना अनिवार्य है।
जिले में बिना अनुमति के लाउण्डस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग या अनुमति के निर्दिष्ट अवधि के पश्चात् उपयोग की दशा में अधिनियम की धारा 16(1)(2)(3) के तहत जप्त किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उल्लंघन के मामलों में तत्काल संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने के पुलिस थाने के प्रभारी संज्ञान में लेते हुए अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु उत्तरदायी होंगे। यह आदेश आज दिनांक से 12 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811