नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया।
बलिया में थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में होली के दिन दो लोगों के विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना महंगा पड़ गया। एक पक्ष के लोग तो भाग गए लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए। दो पुलिस वालों को लाठी-डंटे से दौड़ाकर पीटा। जिसमें दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए। उनका इलाज पीएचसी नगरा पर कराया गया। पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई – झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया। उसके हल्ला करने पर दर्जनों लोग पहुंच गए और पुलिस पर लाठी-डंटे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
इसमें दोनों जवान जख्मी हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ।इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.