Let’s travel together.

मनीष सिसोदिया से दूसरी बार पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम

106

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला (Delhi liquor scam) मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) से पूछताछ के लिए ईडी की टीम गुरुवार को दूसरी बार तिहाड़ जेल पहुंची।

ईडी शराब घोटाला में हुए मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

इससे पहले ईडी ने सात फरवरी को मनीष सिसोदिया से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था। सीबीआई ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनपर दिल्ली की नई आबकारी नीति के माध्यम से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। मामले के तूल पकड़ने पर आप सरकार ने नई आबकारी नीति को रद्द कर पुरानी नीति लागू कर दिया था।

तिहाड़ जेल के सेल नंबर वन में बंद हैं मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल के सेल नंबर वन में बंद हैं। ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति ली है। सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले से जुड़े सबूत नष्ट किए। उन्होंने कई बार अपने मोबाइल फोन बदले और उसके डाटा को नष्ट किया। उम्मीद की जा रही है कि ईडी सिसोदिया से अपने मोबाइल फोन बदलने और सबूत नष्ट करने के बारे पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही दिल्ली के आबकारी मंत्री के रूप में उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर भी सवाल किए जा सकते हैं।

सिसोदिया पर लगे हैं रिश्वत लेने के आरोप

गौरतलब है कि दिल्ली की सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए नई आबकारी नीति तैयार की थी। आरोप है कि नई आबकारी नीति का इस्तेमाल कर सिसोदिया ने अपने करीबी शराब व्यापारियों को लाइसेंस दिलाया। इससे बदले शराब कारोबारियों से सिसोदिया को रिश्वत मिली। मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है। दिल्ली के एलजी ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसके बाद ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811