Let’s travel together.

सीआरपीएफ जवान की वीरांगना का वीडियो साझा कर शेखावत बोले- गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी

82

पुलवामा | पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की पत्नी का वीडियो साझा कर केंद्रीय मंत्री ने कहा गहलोत सरकार को घेरा। कहा कि सरकार को अपनी गलती मानते हुए वीरांगना का अनशन तुड़वाना चाहिए।

पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रोहिताश लाम्बा की वीरांगना मंजू जाट का मार्मिक अपील वाला वीडियो साझा कर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरा। शेखावत ने कहा कि गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी।

शेखावत ने बताया कि मंजू जाट ने सीएम को लिखे पत्र में बताया है कि पुलिस ने उन्हें पीटा, कपड़े उतारे और आलपिन चुभाई। वहीं, सीएम साहब जरूरी कदम उठाने के बजाय टि्वटर में वीरांगना को गलत ठहराने के बयान जारी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार को अपनी गलती मानते हुए वीरांगना का अनशन तुड़वाना चाहिए। गहलोत जी, ये तानाशाही नहीं चलेगी।

गौरतलब है कि वीरांगना मंजू जाट पत्नी शहीद रोहिताश लाम्बा, मधुबाला पत्नी शहीद हेमराज मीणा और सुंदरी देवी पत्नी शहीद जीतराम गुर्जर जयपुर में विगत कई दिनों से धरना दे रही हैं। मुख्यमंत्री अब तक उनसे मिले नहीं हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ई-टोकन खाद वितरण प्रणाली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन     |     पुरानी रंजिश में तलवार से प्राणघातक हमला, तीन घायल; एक सागर रेफर     |     गीदगढ़ में विद्युत शिविर: 46 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 12 नए बिजली कनेक्शन जारी     |     अपर मुख्य सचिव ने जिले के ग्राम तिजालपुर में नेपियर ग्रास खेती का किया निरीक्षण     |     मानसून की बेरुखी से संकट में धान की खेती, 50 गांवों के किसान परेशान     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार 10 दिनों से पानी में चलने को मजबूर     |     बालमपुर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, टूटी रेलिंग बनी बड़े हादसे का इंतजार     |     सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811