Let’s travel together.

विदेशी धरती से राहुल गांधी ने पीएम मोदी की दो योजनाओं की तारीफ 

70

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए आपने शायद ही सुना या देखा हो। अक्सर राहुल गांधी कई मंचों से मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। लेकिन ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी की दो नीतियों की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं के लिए लाई गईं उज्ज्वला स्कीम और लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाना एक अच्छा कदम है।

राहुल गांधी प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप मोदी सरकार की उन नीतियों के बारे में बता सकते हैं जो भारत के हित में हैं। इस सवाल का जवाब देकर राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए मुफ्त सिलिंडर देने वाली उज्ज्वला योजना और बैंक खाता खुलवाना अच्छे कदम हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत पर ऐसा विचार थोप रहे हैं, जिसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। अगर आप लोगों पर एक विचार थोपने की कोशिश करते हैं, तब इसकी प्रतिक्रिया आएगी ही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811