Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संघ परिवार, 2024 में 80 के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति

100

इससे संबंधित तैयारियों पर काम शुरू करते हुए संघ जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार करेगा। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई।

प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ ने कमान संभाल ली है। इससे संबंधित तैयारियों पर काम शुरू करते हुए संघ जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर रणनीति तैयार करेगा। इस संबंध में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के साथ ही नगर निकाय और सहकारिता के चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संघ के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले की मौजूदगी में हुई बैठक हुई। इसमें तय किया गया है कि जिस प्रकार से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सर्वाधिक सीटों पर विजय प्राप्त किया था, उसी तरह 2024 में होने वाले चुनाव में भी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी करना चाहिए। बैठक में संघ परिवार के विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, अधिवक्ता परिषद, सहकार भारती, शैक्षिक महासंघ जैसे सभी अनुषांगिक संगठनों से जमीनी फीडबैक जुटाया जाएगा। साथ ही उनसे संघ और भाजपा संगठन के लोगों को बेहतर समन्वय बनाकर काम करना होगा।

बैठक में संघ की ओर सरकार से यह भी अपेक्षा की गई है कि विचार परिवार के सभी संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर कीलकांटे दुरुस्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक में यह भी तय किया गया है कि भाजपा और संघ के पदाधिकारियों के अलावा अनुषांगिक संगठनों में काम करने वाले लोगों को भी मैदान में उतारकर फीडबैक जुटाने का काम अभी से शुरू किया जाना चाहिए, ताकि उसके मुताबिक ही रणनीति तैयार की जा सके। बैठक में विचार परिवार के सगंठनों की भूमिका तय करने को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में क्षेत्रीय प्रचारक पूर्वी व पश्चिमी क्रमश: अनिल और महेश के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल मौजूद रहे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811