Let’s travel together.

भाजपा चुनावी मोड में आई, प्रत्येक बूथ पर मजबूती पर जोर

0 72

 

– शिवपुरी में हुई बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला

– जिलाध्यक्ष बोले- भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता असली पूंजी है

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के अलावा अब बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के काम में वरिष्ठ नेता लग गए हैं। इसी सिलसिले में शिवपुरी में पार्टी के बथू विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक में बूथ स्तर की मजबूती तक के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्यकर्ता असली पूंजी है आपकी वजह से विधायक, मंत्री बनते हैं, सरकार बनती है। भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहती है और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कभी नहीं भूलती। वही कार्यकर्ता भी पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करता है । भाजपा का कार्यकर्ता बहुत ही कीमती बहुत ही मूल्यवान है।

जिला महामंत्री गगन खटीक ने कहा कि सशक्तिकरण अभियान एवं बूथ विस्तारक योजना 2.0 की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष जो अभियान चलाया गया था उसमें हम 100 प्रतिशत बूथों तक पहुंचे थे, और सभी बूथों में त्रिदेव की रचना की थी। इस बार से फिर से अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज जिला स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई है, उसी के अनुरूप मंडल स्तर पर भी 5 और 6 मार्च को कार्यशाला आयोजित की जाएंगी।

बूथ एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा- हेमंत ओझा

इस कार्यशाला में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने बताया कि विगत वर्ष चलाएं गए बूथ विस्तारक अभियान में हमने जिले के सभी बूथों को डिजिटल बनाया था। अब वह विस्तारक अभियान 2.0 शुरू किया जा रहा है, जिसमें बूथ एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा। पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की बड़ी जीत का श्रेय भी पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति को दिया था,और यही पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समिति हमारी ताकत बनेगी, हमें यह सुनिश्चित करना होगा।

वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन-

कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे द्वारा किया गया उन्होंने भी बूथ विस्तार योजना के बारे में सभी को अवगत कराया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह     |     क्रासिंग में सड़क से उतरी बस,यात्री मामूली रूप से हुए घायल     |     जबलपुर में पंचायत परिषद का 68वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न     |     रायसेन में राष्ट्रीय उन्नत कृषि मेले में उमड़ा जनसैलाब: आधुनिक तकनीक से सशक्त होते किसान- दीपक कांकर     |      सरदाना से NDA में फिर शानदार सफलता , 11 विद्यार्थियों का चयन      |     पाठक न्यास में कल नाट्य मंचन     |     किसान जागृति संगठन का प्रदर्शन, केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया मेडिकल कॉलेज रीवा के नव स्थापित गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण     |     स्वर कोकिला श्रीमती आशा भोंसले ने अनगिनत पीढ़ियों के हृदय में स्थायी स्थान बनाया है, उनके गीत सदैव प्रेरणा देते रहेंगे: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर तस्वीर साझा करते हुए दी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811