विदिशा।अभिनेता एवं शास्त्रीय गायक पं गंगा प्रसाद पाठक की 50 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कल रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में शाम 7बजे विख्यात फिल्म अभिनेता श्री गिरीश कर्नाड लिखित एवं बालेन्द्र सिंह निर्देशित नाटक ” ययाति “कामंचन होगा । भागवत में वर्णित पुराण कालीन कथा में पति, पत्नी के आपसी सामंजस्य एवं तीसरे पक्ष की उपस्थिति से उत्पन्न विषमताओं को दिखाया गया है। ख्यात रंगकर्मी बालेन्द्र सिंह न्यास में नाटक हरदौल
एवं पॉपकॉर्न का मंचन भी कर चुके हैं।

न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविंद देवलिया, कोषाध्यक्ष श्री भरत लढ़्ढा , सचिव श्री सुनील जैन सह सचिव श्री अरविन्द द्विवेदी, चक्रवर्ती जैन, सुदिन श्रीवास्तव,प्रकाश पाठक,डॉक्टर नीरज शक्ति निगम, प्रोफेसर जे एस चौहान , प्रोफेसर के के पंजाबी, मोहित रघुवंशी,अरविंद श्रीवास्तव अनंत सिंह,,आदि ने दर्शकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।