Let’s travel together.

शहर के सात जगहों पर छापा, 60 हजार रुपये, लाखों की सट्टा पर्ची बरामद

88

छत्तीसगढ़ | सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि पद्मनाभपुर और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रों के सात स्थानों पर ऑफलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर 40 सटोरियों को गिरफ्तार कर 60 हजार नगद और लाखो के सट्टा पट्टी को जब्त की गई है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने शहर में चल रहे ऑफलाइन सट्टे पर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग सात ठिकानों पर छापा मार पुलिस ने 40 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 60 हजार रुपये और लाखों की सट्टा पर्ची बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। हर बार से सट्टे का संचालन फिर से शुरू कर देते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने फिर सिटी कोतवाली और पद्नाभपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है।

दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर को लगातार ऑफलाइन सट्टे खिलाने वालो को शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की।  इसमें सिटी कोतवाली के गयानगर स्थित एक मकान में लंबे समय से सट्टे का अवैध कारोबार करने वाले भागवत देशमुख को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। इसके अलावा गयानगर, बजरंग नगर, चण्डी चौक पर सटेरियो के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा पद्मनाभापुर क्षेत्र के उतई तिराहा, बोरसी मार्केट, धनोरा, आजाद चौक पर पुलिस ने छापा मारा। सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि पद्मनाभपुर और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रों के सात स्थानों पर ऑफलाइन सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर 40 सटोरियों को गिरफ्तार कर 60 हजार नगद और लाखो के सट्टा पट्टी को जब्त की गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811