नई दिल्ली । त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावों परिणामों पर टिपण्णी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पूर्वोत्तर के लिए एक ‘ऐतिहासिक दिन कहा है।शाह ने कहा कि यह एक बार फिर से स्पष्ट हो गया है कि शांति, विकास और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की पसंद है। शाह ने त्रिपुरा में पार्टी की सफलता को ‘‘विकास समर्थक राजनीति की जीत करार दिया और नगालैंड के लोगों को ‘‘शांति और प्रगति का चयन करने के लिए धन्यवाद किया। भाजपा ने अपनी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ नगालैंड में बहुमत हासिल किया है।
उन्होंने भाजपा को समर्थन और आशीर्वाद के लिए मेघालय के लोगों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी लोगों की सेवा करने और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सिलसिलेवार ट्वीट में शाह ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मैं एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताने के लिए त्रिपुरा को धन्यवाद देता हूं। यह विकास समर्थक राजनीति की जीत है, जिसे भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में पहुंचाया है। हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे और एक समृद्ध त्रिपुरा का निर्माण करेंगे।
गृहमंत्री ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और प्रदेश भाजपा नेतृत्व को पार्टी की जीत के लिए अथक प्रयासों को लेकर बधाई दी। भाजपा ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 32 सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘‘यह फिर से स्पष्ट है कि विकास और समृद्धि के लिए, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की पसंद है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को फिर से सत्ता में चुनकर शांति और प्रगति के चयन के लिए नगालैंड के लोगों को ‘‘दिल की गहराई से धन्यवाद देते हुए शाह ने कहा कि मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो शांति और विकास को आगे बढ़ाएंगे तथा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने मेघालय में भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई की सराहना की।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.