Let’s travel together.

गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में IMFL शराब की अवैध तस्करी, गिरफ्तार युवक

91

गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में एक युवक शराब की तस्करी करते हुए पाया गया है। युवक ने अस्पताल में अवैध रूप से आईएमएलएफ शराब( भारत निर्मित विदेशी शराब) को बेचने का प्रयास किया था। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पास के एक घर में छिपाकर रखे गए शराब के तीन कार्टून भी जब्त किए हैं।

कमलेश के रूप में की गई युवक की पहचान

राजकोट शहर के पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सरकारी अस्पताल परिसर में सुविधा मेडिकल शॉप के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम ने युवक के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया और उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान कमलेश के रूप में की गई है।

शराब के तीन और कार्टून भी बरामद

पुलिस को जांच में कमलेश के पास से 11 भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की बोतलें बरामद हुई है, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। अपनी प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, कमलेश ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने पास के एक रिहायशी इलाके में एक सुनसान घर में आईएमएफएल के तीन और कार्टून छिपाए थे। पुलिस ने उस स्टॉक को जब्त कर लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के विरोध में विशाल जनसभा एवं धरना-प्रदर्शन     |     मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन     |     नशाखोरी एवं जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग     |     नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग     |     कान्वेंट स्कूल छात्र संघ का शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह     |     बेगमगंज में 16 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा      |     चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी     |     हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने 5 गायों को कुचला, चालक फरार     |     पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल     |     प्रशासन-ग्रामीणों की बैठक, हादसों पर रोक के लिए विशेष वाहन और गश्त की व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811