Let’s travel together.

कलेक्टर ने जन सुनवाई में की 10 हज़ार की सहायता राशि स्वीकृत मंगलवार को डी एम दफ्तर में हुई जनसुनवाई

0 71

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दो पीड़ितों को रेड क्रॉस से दस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने मंगलवार को जनसुनवाई में 50 से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में टीला जमालपुरा निवासी विमला पति नरेंद्र ने आवेदन देकर बताया कि उसकी मानसिक और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और कई दिनों से बीमारियों से परेशान है। सभी परिस्थितियों पर विचार करने के बाद 10 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त बैरसिया निवासी कविता ने बताया कि उसके पति की मृत्यु खेत में काम करते हुए करंट लगने से हो गई थी और आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होने के कारण परिवार का भरण पोषण और अन्य काम करने में समस्या आ रही है ।कलेक्टर लावानिया ने एसडीएम बैरसिया से बात की और तात्कालिक रूप से कविता को 10 हजार की आर्थिक सहायता के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अन्य आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811