– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से किया जनसंपर्क
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में इस समय कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है जो शिवपुरी शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक 39 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया ।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में वार्ड क्रमांक 39 ठाकुरपुरा सामूहिक तौर पर किए गए जनसंपर्क के दौरान जनता जनार्दन द्वारा इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी स्नेह दिया गया। इसमें पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, कांग्रेस नेता एमडी गुर्जर पार्षद, अमित सिंह कुशवाह छात्र नेता एनएसयूआई, आलोक शुक्ला हाथ जोड़ो प्रभारी, कु, शिवानी राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साहब सिंह कुशवाह, पंडित पवन शर्मा पूर्व पार्षद, पंडित नलिन शर्मा, शांतनु कुशवाह आदि कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क किया गया।