शब्बीर अहमद बेगमगंज रायसेन
जिले के बेगमगंज की स्टेट बैंक, दिग्विजय कॉलोनी में निवास करने वाले करीब 9 बच्चों ने कृषि उपज मंडी के पीछे होली खेलने के लिए लकड़ियां तोड़ते समय रतनजोत के बीजे खा लिए जिससे उल्टियां होने पर उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर शाहबाज खान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चार बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया है।

आपको बता दें कि सभी बच्चों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है जिनमें राज अहिरवार, चंद्रभान, मौसम साहू, अंशु , निरंजन साहू, राहुल, प्रशांत, एवं शिवांग शामिल है जो होली का त्यौहार आने से पहले होली का खेल खेल रहे थे जिसके लिए वह लकड़ियां तोड़ने कृषि उपज मंडी के पिछले हिस्से में पहुंचे और वहां पर लकड़ियां तोड़ने के बाद रतनजोत के बीज चखकर देखे जो खाने

में अच्छे लगे सभी ने बीज खा लिए यह घटना करीब शाम 5 बजे की है खेलने के बाद बच्चे घर आ गए पानी पीने के बाद उन्हें उल्टियां शुरू हो गई परिजनों ने जानकारी लेने के बाद तत्काल सभी को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया वहीं 4 की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही वार्ड पार्षद बृजेश लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों को रायसेन भेजने की व्यवस्था कराई।