Let’s travel together.

दिल्ली में कल से शुरू होगा पुस्तकों का मेला, जानें टिकट, टाइमिंग बुक फेयर की हर जानकारी

66

साहित्य प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है। दो साल के अंतराल के बाद विश्व पुस्तक मेला शनिवार यानी 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान पर होने वाला विश्व पुस्तक मेला पांच मार्च तक चलेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) और भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में मेला प्रगति मैदान के नवनिर्मित हाल नंबर दो, तीन, चार और पांच में आयोजित होगा।

शिक्षा मंत्री मेले का करेंगे शुभारंभ

खास बात है कि इस बार मेले का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लैना, नोबेल पुरस्कार विजेता आनी ओरनौ, आइटीपीओ के प्रबंध निदेशक प्रदीप ¨सह खरोला भी मौजूद रहेंगे। पुस्तक मेले की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है। इस बार फ्रांस सम्मानित अतिथि देश के रूप में शामिल होगा।

2 हजार से अधिक बुक स्टाल होंगे

मेले में दो हजार से अधिक बुक स्टाल होंगे और एक हजार से करीब प्रकाशक समेत 30 विदेशी प्रशासक एवं पुस्तक विक्रेता इसमें भाग लेंगे। यहां 22 भाषाओं में 75 नए लेखकों की पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा। एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. गो¨वद प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार यह मेला दोगुने आकार में किया जा रहा है।

थीम पवेलियन के अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और जी-20 पर भी विशेष पवेलियन होगा। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रन पवेलियन भी रहेगा। एम्फी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही एनबीटी के 50 साल पूरे होने पर एक डाक टिकट जारी किया जाएगा। फ्रांस के काउंसलर इमैनुएल लेबरुन ने बताया कि मेले में फ्रांस की करीब 2000 पुस्तकें प्रदर्शित की जाएगी।

बता दें कि फ्रांस के 16 लेखकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मेले में भाग लेने आ रहा है। फ्रांस के करीब 60 कलाकर मेले में अपने देश की संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। रेडियन बुक कंपनी समेत कई जाने-माने प्रकाशक भी शामिल हो रहे हैं। इसके सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह लोगों को पुस्तकों के प्रति जोड़ने का अच्छा अवसर है।

स्कूली बच्चों का मुफ्त प्रवेश 

मेले में स्कूली बच्चे, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए 10 रुपये व व्यस्क के लिए 20 रुपये टिकट का भुगतान करेगा। पुस्तक प्रेमी सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच में आ सकते हैं। मेले का टिकट आनलाइन भी खरीद सकते हैं। मेले में प्रवेश गेट नंबर चार और 10 से होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811