Let’s travel together.

अखिल भारतीय सेहरिया महासभा एवं समग्र आदिवासी संगठनों के तत्वाधान में निकली शबरी माता की जयंती पर विशाल शोभायात्रा

0 180

 

श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शोभा यात्रा पर बरसाए फूल, स्वागत से अभिभूत हुए आदिवासी समाज के लोग 

सी एल गौर रायसेन

अखिल भारतीय आदिवासी सहरिया महासभा एवं गोंडवाना क्रांति संगठन, समग्र आदिवासी संगठन के तत्वाधान में शुक्रवार को आयोजित की गई विशाल शोभायात्रा नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो सागर मार्ग होते हुए गर्ल्स स्कूल के सामने आई जहां गुरु कृपा कृषि सेवा केंद्र के पास श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशाल शोभा यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया एवं शबरी माता की झांकी पर पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर श्री हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शिवराज सिंह कुशवाह, बबलू ठाकुर, लीला सोनी, बृज बिहारी मिश्रा, पंडित राजेंद्र दुबे, संदीप दुबे, सीएल गौर, मुकेश राठी, निमित्त चतुर्वेदी, जितेंद्र शर्मा, उपेंद्र गोतम, तिलक शाक्य, आदित्य चावला, अशोक मालवीय, बलवीर सेन, सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद थे। शोभा यात्रा भोपाल सागर तिराहा होते हुए भोपाल मार्ग स्थित गेट से होकर दशहरा मैदान पहुंची जहां सभा का आयोजन किया गया जिसे आदिवासी समाज संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने संवाद किया एवं शबरी माता के बताए गए मार्ग पर सभी से चलने का आह्वान किया गया ।

इस मौके पर आदिवासी कलाकृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आदिवासी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी सराहना कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा की गई। शोभा यत्रा का जगह-जगह नगर में लोगों ने स्वागत किया, शोभायात्रा में शामिल आदिवासी समाज के लोग भारी खुश नजर आ रहे थे, शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाएं पुरुष शबरी माता के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। आदिवासी लोगों के हाथों में तीर कमान थे और शोभायात्रा में जो झांकी चल रही थी उस पर आदिवासी कलाकृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन करते हुए कलाकार साथ चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811