Let’s travel together.

नीमच के बदमाशों ने राजगढ़ के उदनखेड़ी में की थी डकैती, छह गिरफ्तार, 75 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना जब्‍त

109

राजगढ़ ।   जिले के उदनखेड़ी कस्बे में बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों तक अंतत: जिले की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों व मुखबिरों से सूचना के आधार पर नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित राजगढ़ जिले सहित कुल चार आरोपित फरार है। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 75 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना व 2.50 लाख नकद राशि जब्त की है। आरोपितों ने अन्य राज्यों में भी चोरी करना कबुल किया है। 12-13 फरवरी को बदमाशों ने उदनखेड़ी में कपड़ा व्यापारी श्रीनाथ अग्रवाल उर्फ़ सिद्दू सेठ पिता भागमल अग्रवाल उम्र 75 वर्ष के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पत्नी के कक्ष में जाकर उन्हें धमकाते हुए अलमारियों, तिजोरी की चाबियां छीनकर करीब 40 किलो चांदी, 45-50 तौला सोना व 15 लाख नकद लूटकर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर से सूचना मिलने के बाद 10 लोगों की पहचान की है। इसमें से पुलिस ने नीमच जिले से छह आरोपितों को 75 किलो चांदी, 400 ग्राम सोना व 2.50 लाख नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अरविंद उर्फ अरुण पिता बाबूलाल सिंगावत जाति बांछड़ा (35), लवकुश उर्फ लोकेश पिता बाबूलाल सिंगावत जाति बांछड़ा (26), तूफान पिता कंवरलाल बंछाडा (23), अक्षय पिता कंवरलाल बांछड़ा (21), निक्की पिता विजय बांछड़ा (21), पिंकेश पिता श्यामलाल बांछड़ा (21) सभी निवासी हाडी पिपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच मप्र को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपित सुरेन्द्र बांछड़ा, अमन बांछड़ा, मोनिया निवासी ढंडेडी थाना मनासा जिला नीमच व रोडू पिता दुर्गा बंजारा निवासी अमलावता थाना लीमाचौहान जिला राजगढ़ फरार है। गिरफ्तारी के लिये 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |     उरला शराब भट्टी से स्प्लेंडर चुराने वाले रोशन तांडी और प्रेमचंद गुप्ता गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद     |     रायसेन में युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, प्रतीक द्विवेदी बने जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र मीणा बने जिला महामंत्री     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 22 प्रकरण दर्ज; 10 आरोपी गिरफ्तार     |     बालाघाट के बालक सग लाल को मिला नया जीवन, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सफल उपचार के बाद लौटा घर     |     जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्रों को करें सुदृढ़: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बंधपत्रित चिकित्सकों के सेवाभाव से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811