Let’s travel together.

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत

0 173

– गढ़ी के सप्तधारा ढाबे के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, वाहन जब्त कर आरोपी चालक गिरफ्तार

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील के गढ़ी कस्बे में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गढ़ी कस्बे में सप्तधारा ढाबे के सामने हुआ, जहां भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक अहिरवार पिता तेजसिंह अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मनकापुर, अपनी बहन को लेने के लिए मोटरसाइकिल से ग्राम संदूक जा रहा था। इसी दौरान वह गढ़ी कस्बे में सप्तधारा ढाबे के सामने पहुंचा, तभी भोपाल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक अहिरवार को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार स्कॉर्पियो वाहन को ग्राम हिनोतिया खास के पास से जप्त कर लिया। साथ ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक की असमय मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, हालत नाजुक     |     सौर ऊर्जा से निर्मित प्याऊ की घटिया निर्माण के चलते गिरने लगी जाली      |     जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी     |     सांसद लता वानखेड़े के अनथक प्रयासों से मिली सागर लोकसभा को बड़ी सड़क सौगात     |     शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811