शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
मध्यप्रदेश बीज विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मुन्नालाल गोयल ने शिवपुरी के भाजपा नेता भरत अग्रवाल के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। बीते दिनों भाजपा नेता भरत अग्रवाल की भाभी जी श्रीमती ममता अग्रवाल का निधन हो गया था। उनके निधन पर बीज विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मुन्नालाल गोयल ने अग्रवाल परिवार के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।

इस दौरान नारियल वाले परिवार के सदस्यगण गोपालदास अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, विकास, रिंकेश, विपुल, लव , दिव्यांश आदि मौजूद रहे।