महाविद्यालय में बृहद वृक्षारोपण
सुरेंद्र जैन धरसीवा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए धरसीवां के शासकीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं हिंदुस्तान ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ रश्मि कुजूर एवं श्री प्रशांत रथ के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें हिंदुस्तान ग्रुप से प्रदीप दास एवं उनकी टीम से गिरधर देवांगन, जितेंद्र वैष्णव, रवि शर्मा देवेश मिश्रा तथा ओमप्रकाश दिवेदी के साथ साथ महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा थाना प्रभारी राजेन्द्र दीवान, सरपंच साहिल खान, भाजपा नेता दिलेंद्र बंछोर अश्विनी वर्मा महाविद्यालय से डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. सुनीता दुबे, हेमंत देशमुख, राकेश पाल, संदीप कु नेहा, डॉ. संदीप दुबे, हृदय वकील खान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दिलेन्द्र सेन एवं हिंदुस्तान ग्रुप के डायरेक्टर गणेश तयाल वृक्षारोपण में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एन एस एस स्वयंसेवकों आमंत्रित अतिथियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।