रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
रायसेन जिले की तहसील गौहरगंज के अंतर्गत आने वाली मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 मैं स्थित श्री संकट मोचन जागना धाम हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ब्रश शर्मा ने बताया कि यस सिद्ध एवं प्राचीन स्थान भक्तों की आस्था का केंद्र है सन 1914 में रेलवे लाइन निर्माण के समय इस मंदिर की स्थापना की गई थी तभी से यहां भक्तों का हर मंगलवार और शनिवार तांता लगा रहता है पुराने मंदिर के स्थान पर अब यहां भव्य मंदिर निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग दो करोड़ की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है जिससे यह भव्य मंदिर का रूप ले सकेगा।

साथ ही इस मंदिर का शिखर करीब 51 फीट का होगा इस मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सेवादार माखन सिंह परमार रजनीश नागर विजय गुर्जर हाकम सिंह गुर्जर भगवान सिंह गुर्जर विनोद मालवी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा एवं मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की अहम भूमिका दिखाई नजर आती है मंदिर पहुंचने वाले भक्तों में कुछ ऐसे भी भक्त हैं जिन्हें लाखों रुपए का दान मंदिर में दिया है दानदाताओं द्वारा रेत गिट्टी सीमेंट ईट सरिया आदि निर्माण सामग्री भी मंदिर निर्माण में दी जा रही है भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है और इस भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आसपास ही नहीं अपितु दूर-दूर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का यह केंद्र दिखाई नजर आता है जिसके भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सभी में उत्सुकता दिखाई नजर आती है