Let’s travel together.

महेंद्रा स्पंज के खिलाफ ग्रामीण लामबंद

0 130

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में महेंद्रा स्पंज फेक्ट्री के खिलाफ सुंगेरा के ग्रामीण लामबंद हो गए है क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उधोग की मनमामी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर तिल्दा तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर चक्काजाम की चेतावनी दी है.दरअसल महेंद्रा स्पंज फेक्ट्री सुंगेरा गांव से पानी के लिए पाइपलाइन बिछा रहा है जिससे ग्रामीण नाराज है.ग्रामीण तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सुंगेरा के शासकीय भूमि को उद्योग विभाग को आवंटन हस्तांतरण करने का लगातार विरोध करते आ रहे हैं.

मंगलवार को ग्राम सुंगेरा के सैंकड़ों ग्रामीण व जनप्रतिनिधि सरपंच मीना मोहन साहू के नेतृत्व में एक जुट होकर ट्रेक्टर ट्रालियों से एसडीएम कार्यालय तिल्दा पहुंचे जहां विधायक की उपस्थिति में अपना विरोध दर्ज कराते हुए एस डी एम प्रकाश टण्डन को ज्ञापन सौपा…. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शासकीय जमीन नहीं है साथ-साथ पानी की विकराल समस्या है वह अपने गांव से पाइप लाइन नहीं जाने देंगे वही गांव वालों ने यह भी आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा जबरन पाइप लाइन के पाइप गिरा कर लगाया जा रहा है जिसे तत्काल रुकवाया जाए विधायक प्रमोद शर्मा का भी यही कहना है कि ग्रामीणों की मांग नहीं माने जाने पर ग्रामीणों के साथ मिलकर हाइवे में चक्काजाम किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811