Let’s travel together.

बेगमगंज पुलिस ने किया 03 चोरियों का खुलासा,7 आरोपी गिरफ्तार,इनमें नावालिग और दो महिलाएं भी शामिल

0 460

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले की थाना बेगमगंज पुलिस ने 03 चोरियों खुलासा कर सात आरोपियो गिरफ्तार किया है।इन चोरों ने पिछले दिनों तीन अलग-अलग दुकानों में चोरी की बारदात की थी।जिनमे खलील दाद की दुकान से पीतल के बुश,कॉपर तार,पंकज जैन की किराना दुकान से तेल कट्टी, राजश्री पैकेट पोहा, चायपत्ती औरबीरेन्द्र साहू की दुकान से एलएडी टीबी, पीतल के बुस एवं बैटरी, सीसीटीव्ही कैमरे व नगदी रुपये चोरी किये थे।आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने एसडीओपी सुनील कुमार बरकड़े, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
वीओ- पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखविरो से मिली सूचना पर पारदी समुदाय के 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि उन्होंने चोरी का सामानआरोपी कबाड़ी सफीक अली पिता रमजान अली को बेचना बताया। पुलिस ने कबाड़ी शफीक के पास से पीतल के बुस, एवं एलएडीटीबी, बैटरी, टूटे हुये कैमरे, तेल के डिब्बे, राजश्री व नगदी रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख रूपये की बरामद की गई है।

राजपालसिंह जादोन थाना प्रभारी बेगमगंज ने बताया कि दिनांक 22.01.23 को फरियादी खलील दाद पिता फ्यारेदाद खाँ निवासी बजरिया बेगमगंज की दुकान पीतल के बुस एवं जले हुये कापर के तार चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 31/23 धारा 457, 380 भादवि का कायम किया गया।

दिनांक 06.02.23 को फरियादी पंकज जोन पिता श्रीपाल जैन निवासी टीचर कालोनी बेगमगंज की किराना दुकान से तेल कट्टी, राजश्री पैकेट पोहा, चायपत्ती चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 46 / 23 धारा 457, 380 भादवि का कायम किया गया
दिनाँक 12.02.23 को फरियादी बीरेन्द्र पिता बृन्दावन साहू निवासी रामनगर दुकान से एलएडी टीबी, पीतल के बुस एवं बैटरी, सीसीटीव्ही कैमरे व नगदी रुपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र 58/23 धारा 457, 380 भादवि का कायम किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकाश कुमार शहवाल के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेगमगंज श्री सुनील कुमार बरकड़े, थाना प्रभारी श्री राजपाल सिंह जादौन के व्दारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों व माल मशरूका की तलाश पतारसी प्रारंभ की गयी।
राजपालसिंह जादोन थाना प्रभारी बेगमगंज ने बताया कि अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 15.02.23 को आरोपी (1) हॅमत पारदी पिता ऐमेसलाल पारदी उम्र 17 साल (2) पेंतान सिह पिता जयसिह पारदी उम्र 16 साल (3) चलचल पारदी पिता दिमागसिंह पारदी उम्र 20 (4) अजविंद पारदी पिता अतर सिह पारदी उम्र 20 साल (5) रिकिता पारदी पति नरेश पारदी उम्र 28 साल (6) चन्द्रेशबाई पति धर्मेन्द्र पारदी उम्र 30 साल समस्त निवासी ग्राम खजुरिया बरामदगढ़ी हाल हदाईपुर टेकरी बेगमगंज को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने मनोबैज्ञानिक पूछताछ पर थाना बेगमगंज क्षेत्र में उपरोक्त 03 स्थानो पर अलग अलग चोरी करना स्वीकार किया चोरी का समान आरोपी कबाड़ी सफीक अली पिता रमजान अली उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र. 16 हदाईपुर बेगमगंज को बेचना बताया। आरोपीगण (1) हेंमत पारदी पिता ऐमेसलाल पारदी उम्र 17 साल (2) पेंतान सिंह पिता जयसिह पारदी उम्र 16 साल (3) चलचल पारदी पिता दिमागसिंह पारदी उम्र 20 (4) अजविंद पारदी पिता अतर सिह पारदी उम्र 20 साल (5) रिकिता पारदी पति नरेश पारदी उम्र 28 साल (6) चन्द्रेशबाई पति धर्मेन्द्र पारदी उम्र 30 साल समस्त निवासी ग्राम खजुरिया बरामदगढ़ी हाल हदाईपुर टेकरी बेगमगंज (7) सफीक अली पिता रमजान अली उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र. 16 हदाईपुर बेगमगंज से उपरोक्त 03 चोरियों के प्रकरणों में गया गया माल पीतल के बुस, एवं एलएडीटीबी, बैटरी, टूटे हुये कैमरे, तेल के डिब्बे, राजश्री व नगदी रूपये कुल मशरूका कीमती करीब 01 लाख रूपये की बरामद की गई है।
उपरोक्त प्रकरणों में आरोपी की पतारसी/गिर. एवं माल बरामद करने में निरी. राजपाल सिंह जादौन, उनि राहु भिड़े, उनि दीपक वर्मा, उनि मकरन सिंह, सउनि अमृतलाल मालवीय, सउनि ग्रेगोरी कुजूर, प्रआर 110 कल्याण सिंह गुर्जर, प्रआर 472 अशोक कुमार आर. 437 अरविंद वर्मा आर. 729 आशीष रजक, आर. 107 गौरव दुवे, म. आर. 387 ऐशवर्या राजपूत की मुख्य भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811