मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज में 4 फरवरी से श्रीरामचरितमानस कथा का आयोजन हो रहा था। ग्राम सेमरा में किसान मेला लगता है दीवानगंज की दो हाट बाजार भी इसी ग्राम सेमरा के मेला में लगाई जाती है।

गायत्री यज्ञ लगातार 65 वर्ष से चल रहा है यहां पर एक विशाल मंदिर का निर्माण भी लगातार हो रहा है । मेला और गायत्री यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के 25 गांव के ग्रामीणों ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया