Let’s travel together.

बुरहानपुर के घाघरला गांव के ग्रामीणों ने घेरी पुलिस चौकी, जंगल में अतिक्रमण को लेकर विरोध

97

बुरहानपुर।   घाघरला गांव के ग्रामीण मंगलवार सुबह से नावरा पुलिस चौकी पहुंच गए और घेराव शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के सामने ही पुतला भी जलाया। घाघरला में बीते 10 दिन से जंगल की अवैध कटाई और वहां मौजूद अतिक्रमणकारियों को लेकर ग्रामीण विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों का यह विरोध और तेज हो रहा है, जबकि वन विभाग और जिला प्रशासन के पास अतिक्रमणकारियों को जंगल से खदेड़ने की कोई कार्य योजना नहीं है। बता दें कि रविवार को घाघरला में ग्रामीणों ने डीएफओ बृजेश बरकड़े सहित अन्य अफसरों को 6 घंटे से ज्यादा समय तक रोके रखा था। उनका कहना था कि वन विभाग जंगल की अवैध कटाई पर लगाम लगाने ठोस कार्रवाई करें। इसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम पत्र जारी कर विकास यात्रा के विरोध की चेतावनी दी थी। मंगलवार को उन्होंने नावरा चौकी का घेराव कर दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज वनक्षेत्र में बाघ के विचरण के दृष्टिगत नागरिकों की सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश     |     मजदूरों की भारी किल्लत,50 गांवों में हर साल बाहर से बुलाने पड़ते हैं श्रमिक, 3 महीने यहीं पर रहकर करते हैं काम     |     40 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल से काशी तक श्रद्धा की अनोखी यात्रा,12 साल से जारी ‘कावड़’ का संकल्प     |     नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी “कॉप ऑफ द मंथ” से सम्मानित     |     धरसीवा टी आई की मूक प्राणियों के प्रति दया करुणा     |     भाजयुमो ने किया विपक्ष का पुतला दहन     |     बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी सड़क खोदने पर एफआईआर की तैयारी     |     बिना परमिशन के रातों- रात पीडब्ल्यूडी की सर्किट हाउस रोड खोदी, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बोले- हम कार्रवाई कर रहे     |     तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811