भोपाल।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2022 (पूर्वार्द्ध) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कुल 21 पार्षदों का निर्वाचन विभिन्न नगरीय निकायों में किया जायेगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 फरवरी, 2022 को होगा और उसी दिन से नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2022 है। इस दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र लिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 19 फरवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 फरवरी है। अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 21 फरवरी को होगा। मतदान 6 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 मार्च को सुबह 9 बजे से होगी।
नगरीय निकायों के पार्षदों का उप निर्वाचन नगर पालिका परिषद राघौगढ़ विजयपुर के वार्ड 13, नगर परिषद निवास के वार्ड 14-15, नगर परिषद लखनादौन के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड 21 नगर परिषद चिचौली के वार्ड एक, नगर परिषद छनेरा के वार्ड 6, नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड 14, नगर परिषद मंडलेश्वर के वार्ड 10 एवं 12, नगर पालिका परिषद सेंधवा के वार्ड 23, 13, 9, नगर पालिका परिषद बड़वानी के वार्ड 13, नगर परिषद खेतिया के वार्ड 11, नगर परिषद अंजड़ के वार्ड 7, नगरपालिका परिषद मनावर के वार्ड 12, नगर परिषद धरमपुरी के वार्ड 3, नगर परिषद जोबट के वार्ड 13, नगरपालिका परिषद बिजुरी के वार्ड एक और नगरपालिका परिषद पांढुर्ना के वार्ड 12 में होगा। जिन नगरीय निकायों का शेष कार्यकाल 6 माह से अधिक है, उन नगरीय निकायों में रिक्त पार्षद पदों पर उप निर्वाचन हो रहा है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।