Let’s travel together.

नेवल आर्मामेंट डिपो में 248 ट्रेड्समैन की होगी भर्ती

117

नेवी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय नौसेना के मुंबई, करवार, गोवा, विशाखापट्टनम, रामबिली और सूनाबेद में स्थित नेवल आर्मामेंट डिपो में 248 ट्रेड्समैन स्किल्ड की भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.01/2023/एनएडी) रोजगार समाचार के नवीनतम अंक देख सकेंगे। वहीं, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना के एनएडी भर्ती पोर्टल, nad.recttindia.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के साथ शुरू हो जाएगी और उम्मीदवार 28 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकेंगे।

नेवी एनएडी ट्रेड्समैन भर्ती 2023 अधिसूचना लिंक

योग्यता

नेवी के एनएडी में ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में दो वर्षीय आइटीआइ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईएसएम, दिव्यांग, आदि) के उम्मीदवारों क अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

एनएडी में ट्रेड्समैन भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस एण्ड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और सम्बन्धित ट्रेड के क्वेश्चन पूछे जाएंगे। अंग्रेजी व हिंदी के प्रश्नों को छोड़कर परीक्षा की भाषा अंग्रेजी व हिंदी दोनों में होगा। इन प्रश्नों के लिए सिलेबस को उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना में देख सकते हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811