Let’s travel together.

स्कूल शिक्षा मंत्री के बयान के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का हिजाब पर आया बयान

0 188

भोपाल।प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा मध्य प्रदेश के स्कूलों में हिसाब बैन करने पर सियासत गर्मा गई है। इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी विवाद नहीं है, ऐसे कोई भी प्रस्ताव सरकार में विचाराधीन नहीं है, इसलिए कोई भ्रम की स्थिति ना रहे। जहां विवाद है वहां भी हाईकोर्ट में मामला लंबित है।

कल  स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था किमप्र के स्कूलों में हिजाब पूरी तरह से बैन रहेगा। हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं है, अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो बैन लगेगा। मध्यप्रदेश में स्कूल ड्रेस  के अनुसार ही बच्चों को ड्रेस पहनना होगा। हम स्कूल ड्रेस कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सत्र से पहले ड्रेस कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपना एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि हिजाब बैन करना दूर की बात है। यह देेश संविधान से चलेगा जो बाबा साहब आंबेडकर ने दिया है। यह देश गांधी की विचारधारा से चलेगा। यह देश गोडसे की विचारधारा और आपकी शर्तों से नहीं चलेगा। मध्य प्रदेश में इस तरह का जो भी प्रस्ताव होगा उसका कड़ा विरोध करेंगे। किसी भी हाल में इसे लागू नहीं होने देंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811