Let’s travel together.

सीएम राइज विद्यालय में आयोजित हुआ सृजन कार्यक्रम आयोजित

0 154

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची के शासकीय सीएम राइज विद्यालय में सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
आज नगर के सीएम राइज विद्यालय में सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार सहित छात्र छात्राओं के पालक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रेवाराम ने बच्चों द्वारा तैयार की कलाकृतियां निहारी एवं उनकी प्रशंसा की तथा उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर कर पढ़ाई के साथ अपनी कलाओं का प्रदर्शन बच्चों की भावनाओं को दर्शाता है बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही बच्चों के मन की भावनाओं का प्रदर्शन भी होते रहना चाहिए उतना ही जरूरी समय निकाल कर खेल कूद में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए नगर सहित देश का नाम रोशन करें । इस अवसर पर नगर के जाने माने सुनील जैन ने बच्चों ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों को सीएम राइज विद्यालय बनाने से सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यालयों का सौंदर्यीकरण होगा भविष्य में इन विद्यालयों को देखने विदेशी पर्यटकों का रुझान भी बढ़ने लगेगा ।

इस अवसर पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अध्यक्ष श्री रेवाराम ने अपनी ओर से 2100 रुपए की नगद राशि पारितोषिक के रूप में भेंट की इसके बाद अंशु राजपूत ने 1100/ रुपए तथा नावेद खान ने 1100/ इसके बाद अकरम खान ने बोर्ड परीक्षा में सर्वप्रथम आने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की घोषणा की । अंत में विद्यालय प्राचार्य अनिल दीक्षित ने अतिथियों सहित पालकों को नवनिर्मित विद्यालय का माडल दिखाया तथा आश्वस्त किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेगी एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया जायेगा । साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही अतिरिक्त समय में अपनी कलात्मक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती रहेंगी । उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय के विकास सिंह सेंगर संजीव काकोरिया बीएस सिंह संतोष साहू प्रदीप कुमार प्रजापति रितु कटारे एस आर पाल कुलदीप सिंह साक्षी रघुवंशी अनिल साध्य सत्य नारायण मीणा सुरेंद्र भार्गव सहित अनेक पालक गण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811