Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कमल नाथ बोले चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन कांग्रेस ने किया इससे इनकार

40

भोपाल ।   मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में यह इशारा किया कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि उन्हें सभी सीटों को देखना है। बाद में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसे लेकर जब ट्वीट कर दिया तो बड़ी राजनीतिक हलचल मची और प्रदेश कांग्रेस की ओर से इससे इनकार किया गया। पार्टी के मीडिया विभाग की ओर से बाजाप्ता पत्र जारी कर सफाई पेश करते कहा गया कि कमल नाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के विषय में कोई घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस युवा चेहरों को देगी प्राथमिकता

मीडिया से इसी चर्चा में कमल नाथ ने कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है। पहले ही कह चुका हूं कि मैं किसी पद की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मिलकर मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जिन सीटों पर पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, वहां पहले प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए और युवा चेहरों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर तैयारी चल रही है। मैं लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहा हूं।

कमल नाथ बोले, निवेश विश्वास से आता है

जब कमल नाथ से भावी मुख्यमंत्री को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की राय को लेकर प्रश्न हुआ तो उन्होंने कहा कि सब वही बात कह रहे हैं, जो हमारी व्यवस्था में है। जहां तक बात सर्वे की है तो मैं लगातार स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लेता हूं। नगर निगम के चुनाव में भी ऐसा ही किया था और उसके परिणाम सामने हैं। सरकार द्वारा प्रदेश में पांच फरवरी से प्रारंभ की गई विकास यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि जगह-जगह से विरोध की बात सामने आ रही है। प्रदेश में निवेश को लेकर सरकार के दावे को कागजी बताते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी उद्योगपति आज प्रदेश में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहता है। निवेश विश्वास से आता है और आज इसका संकट है।

कांग्रेस में आपस में चल रहे लट्ठ : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के हाथ में कुछ नहीं है। आपस में लट्ठ चल रहे हैं। पहले कमल नाथ अपने आप को भावी मुख्यमंत्री बता रहे थे और अब अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बता रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं कि कोई मुख्यमंत्री तय ही नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811