Let’s travel together.

मंडीदीप नगर में आलीशान ऑफिस खोल घर का सपना दिखाकर लूट रहे अवैध कॉलोनाइजर

0 208

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

 

प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले की तहसील गौहरगंज के मंडीदीप नगर पालिका सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अवैध कॉलोनाइजरो द्वारा खेतों में कॉलोनी काट कर बेचने का गोरखधंधा बड़े जोर शोर से चलता दिखाई नजर आ रहा है आपको बता दें कि मंडीदीप नगर में 3 दर्जन से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में धड़ल्ले से भवन निर्माण एवं खेतों में प्लॉट बेचे जा रहे है जिसमें भोले भाले लोगों को सपनों का घर के सपने और कॉलोनी में हर प्रकार की सुविधाएं देने का लालच दिया जा रहा है मंडीदीप नगर में जगह-जगह केनोपी लगाकर सपनों का घर खरीदने के लिए आपको नगर के चौराहे पर कई लोग दिखाई नजर आएंगे पर जब उद्योग हकीकत की टीम द्वारा कॉलोनियों मे जाकर देखा तो स्थिति कुछ और ही दिखाई नजर आ रही है जिसमे ना सड़क है ना सीवेज है ना बिजली है ना पानी है और ना ही किसी प्रकार की सुख सुविधा इसके बाद भी लोगों को बेवकूफ बनाने का यह गोरखधंधा मंडीदीप नगर में बड़े जोर शोर से फल फूलता दिखाई नजर आ रहा है जिसमें गरीब तबके के लोग फसते दिखाई नजर आ रहे हैं आपको बता दें कि मंडीदीप नगर में तुलसी विहार कॉलोनाइजर ज्योति सिंह द्वारा अवैध कॉलोनी काट मंडीदीप नगर पालिका को लाखों का चूना लगा चुके हैं उनके द्वारा बेचे गए प्लॉटों में धड़ल्ले से भवन निर्माण हो रहा है जबकि मंडीदीप नगर पालिका से किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है अब आप समझ सकते हैं कि मंडीदीप नगर में किस प्रकार मंडीदीप नगर पालिका को चूना लगाकर कैसे भवन निर्माण किया जा रहा है और इनको कार्यवाही का कोई डर दिखाई नजर नहीं आता जबकि पूर्व में कॉलोनाइजर पर मंडीदीप थाने में एफ आई आर दर्ज हो चुकी है इसके बाद भी उनके हौसले बुलंद दिखाई नजर आते हैं पूर्व में गोहरगंज अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह गुर्जर द्वारा अवैध कॉलोनाइजर पर कार्यवाही भी की गई थी कॉलोनाइजर द्वारा लगाए गए बेनार पोस्टर सहित जप्त भी लिए गए ओर कई कॉलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किए गए थे इसके बावजूद अवैध प्लॉट बेचने का गोरख धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811