Let’s travel together.

विधायक श्री सिंह ने वीरपुर में किया विकास यात्रा का शुभारंभ

0 170

प्रदेश के मुखिया श्री चौहान के नेतृत्व में चहुॅओर बह रही है विकास की गंगा, रामपाल सिंह

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

बेगमगंज के ग्राम वीरपुर में विधायक श्री रामपाल सिंह द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। विकास यात्रा में संभागायुक्त मालसिंह भयडिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी शामिल हुए। विकास यात्रा वीरपुर से प्रारंभ होकर पिपलिया पाठक, महगवां टप्पा पहुंची। इस दौरान विधायक श्री सिंह द्वारा लगभग 20 लाख रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा 11 लाख रू के विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया। साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र वितरित किए।
श्री सिंह ने नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के प्रत्येक तबके के विकास और कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में गॉव-गॉव, शहर-शहर विकास की गंगा बह रही है। चाहे विकास की बात हो, अद्योसंरचना से जुड़े कार्यो की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की बात हो, हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहे हैं। उनहोंने कहा कि गांव की बेटी योजना के बाद अब एक और बड़ी योजना, लाड़ली बहना योजना शुरू की है। जिसमें बहनों को प्रतिमाह एक हजार रू की राशि मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना-2, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख किया।


संभागायुक्त श्री मालसिंह ने विकास यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा से नागरिकों का जुड़ाव देखकर उन्हें खुशी है कि गॉव के विकास के लिए, क्षेत्र के विकास के लिए, मप्र के विकास के लिए जागरूक और समर्पित हैं। आप समाज के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि चाहें वृक्षारोपण के रूप में, आंगनवाड़ी में सहयोग करके, जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी तथा लाभ दिलाने में, किसी ना किसी रूप में समाज और प्रदेश के विकास में योगदान जरूर दें। सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने में सभी को मिलकर योगदान देना है।
-हितग्राही को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, पौधरोपण भी किया
ग्राम वीरपुर में विकास यात्रा के दौरान विधायक रामपाल सिंह राजपूत तथा संभागायुक्त मालसिंह भयडिया द्वारा हितग्राही दामोदर पिता रामचरण तथा उनके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया गया। विधायक श्री सिंह तथा संभागायुक्त श्री मालसिंह द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811