Let’s travel together.

नाबालिग बालक के साथ आप्राकृतिक कुकृत्य करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास

0 126

– 5,000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया

रायसेन। न्यायालय अनन्य विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) जिला रायसेन द्वारा आरोपी संतोष बंजारा आ. दीपसिंह बंजारा निवासी जिला रायसेन, थाना कोतवाली जिला रायसेन को धारा 377 भादसं. में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 4 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा कुल 5,000/- रुपए के अर्थदण्डं से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, विशेष लोक अभियोजक/ अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, पीडि़त ने थाना कोतवाली रायसेन में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.10.2020 के रात्रि करीब 10:30 बजे उसके घर में वह और उसके मम्मी-पापा खाना खाकर टी.वी. देख रहे थे, उसी समय मोहल्ले का संतोष बंजारा आया और उससे बोला कि चल गुटका लेकर आते हैं, तो वह उसके साथ गुटका लेने चला गया। फिर आरोपी संतोष बंजारा उसका हाथ पकड़कर उसे फॉरेस्ट कार्यालय के पीछे शमशान घाट के रास्ते में बाजू में उसके साथ गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। उसने मना किया तो संतोष बंजारा नहीं माना और जबरदस्ती उसका लोवर और चड्डी उतारकर उसके साथ गलत काम किया। वह चिल्लाने लगा और जैसे-तैसे छूटकर भागने लगा। संतोष बंजारा ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। उसे रास्ते में उसके मोहल्ले का राजेश राठौर मिला जिसे उसने घटना बताई, राजेश राठौर ने उसके भाई को फोन करके बुलाया जिसके साथ वह घर गया और घर जाकर अपने मम्मी-पापा को घटना के बारे में बताया। पीडि़त की रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक 349/2020 अंतर्गत धारा 377, 506 भादसं. धारा ¾ पाक्सो की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गयी।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का नक्शा मौका बनाया गया, मेडिकल परीक्षण करवाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पत्रक बनाया गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

–न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811