Let’s travel together.

 भाजपा जहां कमजोर वहां मुख्यमंत्री जाएंगे विकास यात्रा में

87

भोपाल। भाजपा विकास यात्रा के बी-प्लान पर भी भाजपा ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। विकास यात्रा में जहां भाजपा कमजोर हैं या जहां भाजपा के विधायक नहीं है, उन क्षेत्रों में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब खुद पहुंचेंगे और सरकार के विकास बताएंगे।मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की सभी विधानसभा में विकास यात्राएं निकाली जा रही हैं। संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू हुई यात्रा में अब तक 6192 लोकार्पण और 4269 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। प्रदेश के नागरिकों को 1327 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली। विकास यात्रा के चौथे दिन प्रदेश में 612 करोड़ 21 लाख रुपए के 6 हजार 192 कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इस दौरान 710 करोड़ 4 लाख रुपए के 4269 विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि विकास यात्रा पूरे मध्य प्रदेश में जारी हैं। मुझे बताते हुए खुशी हैं कि विकास यात्राएं केवल चल नहीं रही हैं। जनता की सेवा का बड़ा काम कर रही हैं। सीएम ने कहा कि यात्रा में हम हितग्राहियों को तो लाभ दे ही रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान 4 हजार 284 शासकीय संस्थाओं जैसे स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाड़ी, राशन दुकान, ग्राम पंचायत कार्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी साख समिति इत्यादि का भ्रमण भी किया गया। विकास यात्रा में आम जनता को लाभान्वित करने के लिये मुरैना में नवाचार द्वारा मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्व-सहायता समूहों की मीटिंग कर सामाजिक, आर्थिक और जातीय जन-गणना (एसईसीसी) परिवारों को पात्रता अनुसार आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत प्रस्तावों के प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं।

जिलों में हो रहे नवाचार
अलग-अलग जिले भी नवाचार से जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। विकास यात्रा में गुना में प्रत्येक पंचायत में विकास की दीवार का उद्घाटन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न मदों में किये गये कार्यों का विवरण दर्ज है। मण्डला जिले की ग्राम पंचायतों में विगत 5 वर्ष में हुए निर्माण कार्यों का दीवार लेखन और सभी ग्रामों में विकास उपवन, ग्राम पंचायतों में ई-पुस्तकालय एवं सामान्य पुस्तकालय प्रारंभ किये जा रहे हैं। राजगढ़ जिले में हितग्राहियों को जन अधिकार-पत्र जारी किये जा रहे हैं, जिसमें हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी अंकित है। सीहोर में सुरक्षित सीहोर अभियान चला कर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएम एसबीवाय) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना (पीएम जेजेवाय) के शत-प्रतिशत पात्र खाताधारकों को बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। श्योपुर में सभी ग्रामों में चीता स्वागत रैली और चीतों तथा वनों की रक्षा के लिये कुल्हाड़ी त्यागो अभियान चलाया जा रहा है। झाबुआ में शत-प्रतिशत अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पोषण कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इंदौर में विभिन्न नवाचार करते हुए विकास यात्रा के दौरान नगरीय क्षेत्र में रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग से जुड़े लोगों का सम्मान कर रूफ वॉटर हॉर्वेस्टिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जन-भागीदारी से आँगनवाडिय़ों को समृद्ध किया जा रहा है। छात्रावासों में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेष कर बालिकाओं में एनीमिया की जाँच की जा रही है। सफाई मित्रों का सम्मान किया जा रहा है। अमृत सरोवरों से कलश-यात्रा निकाल कर जल-संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। पशु चिकित्सा शिविर भी लगाये जा रहे हैं। विकास यात्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में सभी विकास कार्य एवं हितग्राहियों के उल्लेख वाली ई-बुक निर्मित की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811