Let’s travel together.

बीरगांव निगम महापौर चुनाव में कंग्रेस ने भाजपा को दस वोट से किया पराजित

0 116

बीरगांव निगम महापौर चुनाव में कंग्रेस ने भाजपा को दस वोट से किया पराजित
*कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर व कृपाराम निषाद सभापति निर्वाचित*
सुरेन्द्र जैन रायपुर
मंगलवार को बिरगांब नगर निगम महापौर व सभापति के चुनाव में कांग्रेस के नन्दलाल देवांगन ने भाजपा के पतिराम साहू को दस वोट से पराजित किया वही सभापति चुनाव में कांग्रेस के ही कृपाराम निषाद विजयी हुए।
नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत मंगलवार को नगर पालिक निगम बीरगांव कार्यालय के सभाकक्ष में हुए निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन महापौर तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के ही कृपाराम निषाद अध्यक्ष (सभापति) निर्वाचित हुए।
इसके पहले कलेक्टर सह पीठासीन प्राधिकारी सौरभ कुमार ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई तथा महापौर एवं सभापति के निर्वाचन की कार्रवाई की। इस संबंध में महापौर पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के नंदलाल देवांगन को 25 मत तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री पति राम साहू को 15 मत मिले अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए हुए मतदान में इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री कृपाराम निषाद को 26 मत तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के श्री एवज देवांगन को 14 मत मिले
इस अवसर पर अपील समिति का निर्वाचन भी किया गया उप जिला निर्वाचन अधिकारी यू एस अग्रवाल तथा नगर निगम आयुक्त श्री श्रीकांत वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिकलोद सर्किल में लाखों का प्लांटेशन स्वाहा, ज़िम्मेदारों की चुप्पी पर गंभीर सवाल      |     मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811