Let’s travel together.

भारत T20 क्रिकेट में विश्व विजेता बना

0 187

17 साल लंबा इंतजार हुआ खत्म, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरा बार बना टी20 चैंपियन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम आखिर में ताश के पत्ते की तरह ढह गई। अर्शदीप ने भारत को चौथी और अहम सफलता दिलाई.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट हार्दिक पांड्या ने चटकाए. उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए्, जबकि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने एक विकेट लिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच शनिवार को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 फाइनल मुकाबले में 7 रन से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाया, फिर अफ्रीका को 20 ओवर में केवल 169 रन पर ही रोक दिया और मैच अपने नाम कर लिया. आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 16 रन बनाने थे. लेकिन अफ्रीका केवल 8 रन की बना पाई. आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला, जिसमें उन्होंने पहली ही गेंद पर डेविड मिलर को अपना शिकार बनाया और भारत की जीत को सुनिश्चित किया.


भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एनरिख नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए।साऊथ अफ्रीका मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए 169 रन ही बना पाई।भारत ने 7 रन से साऊथ अफ्रीका को हराकर विश्वकप पर अपना कब्जा कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |     भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री के जन्मदिन पर 3 दिन छूट रहेगी जांचों में      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं      |     मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्व मैत्री महोत्सव     |     रायसेन में मनेगा विजयादशमी पर्व, दशहरा मैदान पर 35 फीट के रावण का होगा दहन     |     श्री दुर्गा नवमी पर शहर में अनेक स्थानों से निकाली गई जवारों की शोभायात्रा      |     बीरगांव में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811