Let’s travel together.

सिवनी में कार को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 की मौत

85

सिवनी| मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार की रात को ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवाल चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनादौन बाईपास मोड़ के पास नागपुर से लौट रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के चलते आवागमन भी प्रभावित हुआ।

बताया गया है कि कार में सवार नागनदेवरी, सुहागपुर और सलैया के छह लोग नागपुर गए हुए थे और वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811