Let’s travel together.

रायसेन में वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक चालक ने आरक्षक को कुचला कंधा टूटा गंभीर हालत में भोपाल रेफर

0 109

रायसेन । जिला मुख्यालय रायसेन में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक बाइक चालक ने आरक्षक को सामने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया जिससे आरक्षक बुरी तरह घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के देवनगर थाना की पुलिस द्वारा बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के संबंध में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी बाइक क्रमांक एमपी 38जेडए 2277 के चालक विजय सेन गुंदरई ने आरक्षक विजय ढिमोले को सामने से टक्कर मार दी, जिससे आरक्षक का कंधा टूट गया है, उसे गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है घटना कल देर शाम की है । एएसआई मलखान सिंह मीणा ने बताया कि बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811