Let’s travel together.

सिद्धपुर मांझी आदिवासी समाज संघ की सालों पुरानी समस्या का नपाध्यक्ष  ने किया समाधान

0 143

 

अनुराग शर्मा सीहोर

मछली बाजार में स्थित जिन दुकानों को तोड़ा गया था, उन पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया गया है। अवैधानिक रूप से मीट व्यवसाय किया जा रहा है, जबकि मछुआ समाज के लोग केवल मछली व्यवसाय से ही अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं लेकिन उनको नगर पालिका द्वारा स्थान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस कारण मछुआरों का जीवन यापन बहुत प्रभावित हो रहा था, रोजी-रोटी का संकट उनके सामने था, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने उनकी समस्याओं का स्थाई रूप से समाधान करते हुए लाखों रुपए की लागत से निर्मित फिश मार्केंट का निर्माण कराया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रेकवार ने बताया कि सिद्धपुर माझी आदिवासी समाज संघ माझी पंचायत सीहोर समाज के अथक प्रयासों से सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर जी द्वारा किया गया। फिश मार्केट का उद्घाटन इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नपाध्यक्ष श्री राठौर के साथ वार्ड नंबर 26 के पार्षद हसीन कुरेशी वार्ड नंबर 22 के पार्षद प्रतिनिधि विशाल राठौर जी एवं वार्ड नंबर 4 से पार्षद राजेश माझी एवं वार्ड नंबर 23 से पार्षद प्रतिनिधि दिलीप राठौर माझी समाज के मुख्य संरक्षक मनोहर लाल रायकवार बाबा, अनिल रायकवार बाबूलाल, विनोद रायकवार सूरज माझी पवन माझी रोहित माझी विजय रायकवार राम बाथम, सनी रायकवार सुरेश रायकवार रोहित माझी विशाल रायकवार संदीप राजू अरुण रायकवार गणेश महेश संतोष राजेश अजय आकाश पप्पू रायकवार सनी पप्पू आकाश मनोज शुभम देवी सिंह सुंदर बाथम पवन माझी अजय आदि शामिल थे। संघ के अध्यक्ष श्री रेकवार ने बताया कि फिश मार्केट की समस्या वर्षों पुरानी थी, लेकिन नपाध्यक्ष श्री राठौर और स्थानीय पार्षद के कारण अब हमारी प्रमुख समस्या का समाधान हो गया है, शनिवार को नपाध्यक्ष श्री राठौर सहित अन्य समाजसेवियों की उपस्थित में मार्केट का शुभारंंभ किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि शहर को विकसित और सुंदर बनाए रखने का जिम्मा सभी का है, हमारे द्वारा सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किए जा रहे है। आगामी दिनों में सिद्धपुर माझी आदिवासी समाज संघ माझी पंचायत की सभी मांगों का निराकरण किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष श्री रेकवार ने बताया कि हमारी मांग धर्मशाला को लेकर है। इस संबंध में हमारे द्वारा समय-समय पर मांग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811